June 20, 2025

रंजिता देवी बनी थानाध्यक्ष, कई थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला

IMG-20210914-WA0021

गाजीपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को कई थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला है। करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय को भांवरकोल का थानाध्यक्ष बनाया है। बरेसर थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी को सादात थानाध्यक्ष, दुल्लहपुर एसओ संजय मिश्रा को थानाध्यक्ष नोनहरा, जंगीपुर थानाध्यक्ष यदुवेंद्र कुमार सिंह को खानपुर का प्रभार सौपा है।, जबकि खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह की तैनाती जंगीपुर थानाध्यक्ष के रूप में की है। इसके अलावा सादात थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को रेवतीपुर, रेवतीपुर एसओ राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बरेसर जबकि भांवरकोल थानाध्यक्ष हरिनरायण शुक्ला को थानाध्यक्ष करंडा, नोनहरा एसओ शैलेश कुमार मिश्रा को दुल्लहपुर थाना की कमान सौंपी गई है। जबकि महिला थानाध्यक्ष ममता को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ और आरटीसी रंजिता देवी को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About Post Author

You may have missed