June 20, 2025

*केन्द्रीय मंत्री ने किया चौसा युद्ध स्थल का निरिक्षण* *ऐतिहासिक गढ़ के अतीत को मिलेगी नई पहचान*

IMG-20210913-WA0013

*केन्द्रीय मंत्री ने किया चौसा युद्ध स्थल का निरिक्षण*

*ऐतिहासिक गढ़ के अतीत को मिलेगी नई पहचान*

चौसा के ऐतिहासिक युद्धस्थली पर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा से कराए गए सुंदरीकरण कार्य की देखने के लिए रविवार को सांसद सह राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पूरे लाव-लश्कर के साथ शरशाह गढ़ पहुंचे सुंदरीकरण से हुए विकास की जानकारी पर पहुंचे मंत्री ने पूरी बारीकी से युद्ध स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि अब चौसा ऐतिहासिक स्थल खो चुके अतीत की पहचान बनेगी, यह स्थल अब ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने बने वहाँ बनाए गए शेरशाह बाग, बच्चों व युवा वर्ग के पार्क के साथ ऐतिहासिक स्थल पर बने स्तूप को देखा वहीं ट्री सेल्फी पवाइंट भी अवगत हुए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हुए युद्ध की पहचान को दृश्यांकन करें। उन्होंने बनने वाले गैलरी आर्ट व गेस्ट हाउस की भी जानकारी ली। उस दैरान चौसा कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय के अलावा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद वे राजपुर चले गए।

About Post Author

You may have missed