June 20, 2025

सूर्यभान राय दूसरी बार बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

IMG-20210913-WA0000

गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा की बैठक शास्त्रीनगर स्थित एक पैलेस में हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समस्त सदस्यों ने एकमत होकर वर्तमान कार्यकारिणी में अपना विश्वास व्यक्त किया तथा अपने जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय को लगातार दूसरी बार संगठन की कमान सौंपा।

इसके आलावा ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक सुरेश सिंह, सह संरक्षक काशीनाथ झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, महामंत्री पवन पांडेय, संप्रेक्षक कंचन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिल यादव, मीडिया प्रभारी संजय यादव, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी आजाद पांडेय,संयुक्त मंत्री संजय सक्सेना, मंत्री दीपक कन्नौजिया और महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्षा संगीता कुशवाहा तथा मंत्री अंजली वर्मा शामिल हैं। बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं सचिवों की समस्याओं पर विचार-विर्मश किया गया तथा इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई। उच्चाधिकारियों द्वारा किए जा रहे सचिवों के अनावश्यक उत्पीड़न एवं प्राथमिकी से निपटने के लिए विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया। नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह अगले अक्टूबर माह में करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अशोक यादव, जयप्रकाश पांडेय, प्रभाकर पांडेय, अंशू सिंह, कात्यायनी राय, पूजा सिंह, प्रीति यादव, अंकिता सिंह, सिकंदर राजभर, धर्मेन्द्र यादव, सोमनाथ शुक्ला, अरुण पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संरक्षक सुरेश सिंह तथा संचालन महामंत्री पवन पांडेय ने किया।

About Post Author

You may have missed