पंचायती राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पुर्व विधायक विरेन्द्र सिंह के भाई धीरेन्द्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गाजीपुर–जनपद के कादीपुर कोल्ड स्टोरेज कादीपुर पर रविवार के दिन पंचायती राज्यमन्त्री उपेन्द्र तिवारी ने पहुचकर पुर्व विधायक विरेन्द्र सिंह के अनुज धीरेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।उन्होंने पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह और नरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर शोक प्रकट किया।तथा दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।इस दौरान भा ज पा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी ,नथुनी सिंह,बाराचवर ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख अजीताभ राय राहुल, पुर्व प्रधान हिमाशू राय,बृजभूषण सिंह दीपक सिंह प्रसून सिंह,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।