पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बक्सर का कतकौली युद्ध मैदान: अश्विनी चौबे
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बक्सर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की कतकौली मैदान में लाइट एंड साउंड की होगी ब्यवस्था
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले.खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कतकौली युद्ध मैदान बक्सर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां लाइट साउंड की व्यवस्था होगी। इस जगह का ऐतिहासिक महत्व है। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने शनिवार को बक्सर कतकौली युद्ध मैदान का दौरा किया

उन्होंने कहा कि बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। बक्सर रामायण सर्किट से जुड़ गया है । ऐतिहासिक पौराणिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से उसे विकसित करना है। जिससे रोजगार के नए द्वार भी खुले दूसरे प्रांतों एवं अन्य जिलों से भी लोग बक्सर भ्रमण पर आ सके। इसकी कार्ययोजना पर जिला, राज्य एवं केंद्र के स्तर पर भी काम हो रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे के बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे कतकौली से सिमरी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
