भारी मात्रा में लेकर जा रहा था अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बावजूद इसके आबकारी विभाग गंभीर नहीं है। थाना पुलिस द्वारा आएदिन तस्करों की गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की रात गहमर थाना पुलिस द्वारा देवल बैरियर के पास एक टाटा मैजिक एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात गहमर उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक तस्कर टाटा मैजिक से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा था। इस पर पुलिस ने देवल बैरियर के पास वाहन चेकिंग शुरु कर दिया। इसी दौरान एक टाटा मैजिक आती हुई दिखाई। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, चालक वाहन घुमाकर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि वाहन से 95040 कीमत की
16 पेटी व 96 शीशी अंग्रेजी शराब 8 पीएम कुल 864 शीशी (पाऊच) 8 पीएम और एक टाटा बरामद किया गया। गिरफ्त में आए तस्कर बिहार भोजपुर जिले के मुड़ार थाना के बैदा निवासी भगवान सिंह यादव का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल जुगलेश कुमार दुबे, कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी, कांस्टेबल रविंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल विशाल कुमार गोड़ शामिल थे।