उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजे गए ब्रज भूषण दुबे व शोभनाथ यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के कानून मंत्री बृजेश पाठक पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ सूर्य कुमार शुक्ला एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यस एवं सांसद अशोक बाजपेई ने दोनो सामाजिक कार्यकर्ताओं ब्रजभूषण दुबे और शोभनाथ यादव को सम्मान पत्र पगड़ी माला एवम अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम राजधानी स्थित बांसमंडी चौराहे के पास होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल के सभागार में आयोजित था। महावीर सिन्हा के संरक्षक पूर्व डीजीपी डॉ शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ब्रज भूषण दुबे ने जहां लोकहित से जुड़ी समस्याओं को बहुलता में न केवल उठाया बल्कि समाधान के प्रति भी तत्परता दिखाया यह प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है। सांसद अशोक बाजपेई एवं अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिसके लिए शोभनाथ यादव भी बधाई के पात्र हैं जो मानव अधिकार पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। बताते चलें वर्तमान में ब्रज भूषण दुबे का यूट्यूब चैनल 170 देश के लोग देख रहे हैं तथा चैनल के माध्यम से श्री दुबे समाज हित से जुड़े हुए तमाम बिंदुओं को साहस पूर्व पहल करते हुए उठा रहे हैं। दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभनाथ जयसवाल, सनाउल्लाह शन्ने भाई, संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव, दिवांशु पांडे, हनुमान बिंद, बंसराज यादव, हसन अब्दुल्लाह, मनोज तिवारी एवं मोहम्मद साद शेख आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।