June 21, 2025

मनोरंजन के परम्परागत साधन से लोगों को कोरोंना के प्रति किया जायेगा जागरूक

save_20210624_2146281989335278.jpeg

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अब मनोरंजन के परम्परागत साधनो का इस्तेमाल किया जायेगा। गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोकनृत्य.कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउण्डेशन के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस लोकनृत्य कठपुतली कार्यक्रम में पात्रों ने सबको बार बार हाथ को धोने.हाथ को मुंह के संपर्क में ना लाने व सोशल डिस्टेसिंग,मास्क और यात्रा के बाद कोरोंना जांच और छींक आने पर मुंह पर रुमाल रखने का संदेश दिया। इसके पूर्व सजंय राय शेरपुरिया ने कहा कि कोरोना भारत मे तीसरे स्टेज पर है।इसमें प्रचार प्रसार और जागरूकता ही बचने का माध्यम है।इसलिए ऐसे अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करते रहना है।

भारत सरकार की जागरूकता के कारण कोरोना पाव नही फैला पाया है।और आगे भी नही फैला पायेगा।संजय राय शेरपुरिया ने उपस्थित लोगों से इस मौसम में पौधारोपण की अपील की।उन्होंने कहा की एक ब्यक्ति को कम से कम 18 पेंड लगाना चाहिए।गाजीपुर को ग्रीन एवम क्लीन बनाने में सबके सहयोग की आवश्यकता है।संजय राय ने कहा की हमारे जीवन में बृक्षों का बडा महत्व है।तभी तो एक बृक्ष दस पुत्र समाना माना गया है।

जुलाई माह में गाजीपुर का हर व्यक्ति कम से कम एक पौधे का रोपण अपने हाथ से कर उसकी देखभाल कर बृक्ष बनाने में सहयोग कर दे तो गाजीपुर के वायुमंडल में खुद आक्सीजन की मात्रा इतनी ज्यादा मात्रा में बढ जायेगी की कोरोंना जैसी महामारी का नामोनिशान मिट जायेगा।

About Post Author

You may have missed