June 21, 2025

जनप्रतिनिधि सड़कों का गड्ढा भरने के बजाय जनता से कर रहे छलावा-मन्नू सिंह

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल जमानियां विधानसभा क्षेत्र के दिलदारनगर-सरैला-चित्रकोनी मार्ग, बारा-भतौरा-मगरखाई मार्ग सहित दर्जनों सम्पर्क मार्ग का दौरा किया।

इस दौरान सड़कों की दयनीय स्थिति की देखकर मन्नू सिंह ने कहा कि सड़के गड्ढा मुक्त होने के बजाय गड्ढा युक्त होकर हादसे को आमंत्रित कर रही है तथा बारिश होते ही सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी है। जिससे आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रहा है। कागजों पर विकास कार्य कराने वाली भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो गये है। जनप्रतिनिधि सड़कों का गड्ढा भरने के बजाय जनता से छलावा कर अपने पाकेट भरने में मस्त है। पूरे विधान सभा की सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी है लेकिन सरकार गड्ढा मुक्त होने का दावा कर रही है। साढे चार साल में कोई नई सड़क की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सपा सरकार में पूर्व मंत्री द्वारा स्वीकृत कराये गये विकास कार्य आज तक मूर्त रूप नहीं ले सका। अभी तक वही कार्य चल रहे है। सपा सरकार में बना ऐतिहासिक टीबी रोड़ की पटरी के बराबर भी वर्तमान सरकार कोई सड़क नही बनवा पाई है। यह सरकार आम जनता के साथ छलावा कर रही है। विकास के प्रत्येक मुद्दे पर विफल हो चुकी भाजपा सरकार सिर्फ आम जनमानस को सपने दिखा रही है। उन्होंने मांग किया कि तत्काल इन सड़कों को सुधारा नही गया तो सम्बन्धित अधिकारीयों का समाजवादी पाटी घेराव करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा विधानसभा उपाध्यक्ष अब्बू बकर खाँ, तौकीर खाँ, रिशु यादव, अनिल यादव, मोहित गुप्ता, राजेश खरवार आदि मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed