June 20, 2025

बनवासीयों के बस्ती की समस्याओं को देखकर पसीज उठा युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह का दिल

गाजीपुर। भाजपा युवा नेता आदित्य सिंह के दिल में समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों को लेकर विशेष जगह रहती है। इसकी एक बानगी करंडा क्षेत्र के मैनपुर में देखने को मिली। मौका था सूबे के मुख्यमंत्री व गोरखपुर गोरक्षनाथ सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन का। बीती रात वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाने के लिए मैनपुर के बनवासीयों के बीच मुसहर बस्ती में पहुंचे। यहां पर उन्होंने नीम, पाकड़ के पौधों का रोपण किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु को लेकर ईश्वर से कामना की। साथ ही मुसहर बस्ती में मिष्ठान वितरित करने का भी कार्य किया गया। इस दौरान मुसहर बस्ती के लोग अपने बीच आदित्य सिंह को पाकर काफी प्रसन्न नजर आए। उनका कहना था कि उनकी फिक्रमंदी को लेकर कोई नेता बस्ती में नहीं आता है। हां, यह और बात है कि चुनावी मौसम में यहां नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहता है लेकिन पहली बार बगैर चुनाव के कोई नेता उनके बीच पहुंचा। आदित्य सिंह के आत्मीय व्यवहार की तारीफ मुसहर बस्ती के लोगों के द्वारा की गई। उनका कहना था कि वास्तव में आदित्य सिंह के रूप में ही जनप्रतिनिधि होना चाहिए, जो हर वक्त उनका कुशलक्षेम पूछने का जज्बा रखे। इस दौरान बस्ती के लोगों ने कई समस्याओं को लेकर आदित्य सिंह को अवगत कराया। मौके पर ही आदित्य सिंह की ओर से डीएम एमपी सिंह को फोन मिलाया और समस्याओं के बारे में बताया। डीएम की ओर से आदित्य सिंह को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कर दिया जायेगा। वहीं युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश के अंदर जितनी भी विकास की योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं, उनमें पूरा फोकस समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी सर्वांगीण विकास कर सकता है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़े। ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का साथ निभाएं। कोई इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता है बल्कि जिसके अंदर इंसानियत होती है, उसी इंसान का किरदार वजनदार होता है।

About Post Author

You may have missed