June 16, 2025

माता महाकाली का हुआ भव्य श्रृंगार

IMG-20250529-WA0007

माता महाकाली का हुआ भव्य श्रृंगार

गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली का मंगलवार की रात्रि को माता महाकाली का विधि विधान से श्रृंगार किया गया माता को अनेक सामग्रियों से भोग लगाया गया माता महाकाली का अभिषेक कर माता का श्रृंगार किया गया। वहीं विश्व के कल्याण हेतु माता रानी के दरबार में सामूहिक हवन पूजन किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ देवता को आहुति देकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की और विश्व के सुख शांति समृद्धि की कामना की। छांगुर प्रसाद तिवारी के देखरेख में माता रानी का विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। नारियल चुनरी फल और मिष्ठान चढ़कर श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

दुर्धरा से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।गायक राजेंद्र शर्मा ने बड़ा निक लागेला मैया के लाल चुनरी तथा हरि नारायण सिंह यादव ने निमिया के डार मैया गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा।इस मौके पर विनोद मद्धेशिया, सुशांत राय, रामविलास प्रजापति, प्रियांशु गुप्ता, भरत शर्मा,वीरेंद्र गुप्ता,मनीष गुप्ता, गुड्डू तिवारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About Post Author