June 18, 2025

हार्टमन इण्टर कॉलेज में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा विजय यात्रा

IMG-20250514-WA0021

हार्टमन इण्टर कॉलेज में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा विजय यात्रा

“तिरंगा हमारी शान ,पहचान और सम्मान है– फादर पी०विक्टर

हार्टमन इण्टर कॉलेज, हार्टमनपुर,गाजीपुर में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न मनाते हुए तिरंगा विजय यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा विजय यात्रा में विद्यालय के सभी अध्यापक, जूनियर एवं सीनियर छात्र–छात्राएं एवं कर्मचारीगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश भक्ति का परिचय दिया।

 


इस तिरंगा विजय यात्रा का शुभारंभ प्रार्थना सभा के उपरांत हुआ। कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र–छात्राए कतार बद्ध होकर तिरंगा हाथों में लिए हुए नारे लगा रहे थे। देशभक्ति नारों जैसे–भारत माता की जय, इंकलाब…जिंदाबाद, आतंकवाद…मुर्दाबाद,से पूरा विद्यालय एवं क्षेत्र देश भक्तिमय हो उठा।

इस तिरंगा विजय यात्रा की अगुवाई फादर पी० विक्टर द्वारा किया गया जिन्होंने स्वयं तिरंगा लेकर बालक बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुएं कदम से कदम मिला रहे थे। यह तिरंगा विजय यात्रा विद्यालय प्रांगण से उतराव मोड तक निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय पुलिस एवं वाहन चालको ने अपने वाहन रोक कर इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।

 


इस तिरंगा विजय यात्रा का समापन फादर पी०विक्टर के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारी शान है, पहचान है एवम सम्मान है। हमें इसे अपने स्तर से कभी झुकने नहीं देना है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सेना के जवानों को याद किया गया जिनकी बदौलत यह ऑपरेशन सफल हो पाया।

About Post Author