इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि:हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में महान वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि, बच्चों को जीवनी के बारे में बताया

इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि:हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में महान वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि, बच्चों को जीवनी के बारे में बताया
समय मुफ्त है किंतु यह अनमोल है–फादर पी० विक्टर
आज दिनांक 03/05/2025 को हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर गाजीपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर के आदेशानुसार भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ० कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय के अध्यापक श्री शेषनाथ द्वारा उनके जीवनी एवं अंतरिक्ष विज्ञान में अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि डॉक्टर कृष्णास्वामी द्वारा नई शिक्षा प्रणाली की अध्यक्षता, इसरो उपग्रह केंद्र तथा भास्कर 1 और भास्कर 2 के परियोजना निदेशक, चंद्रयान-1 के अन्वेषण कार्यक्रम का नेतृत्व आदि उनके कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण,पद्मश्री एवं 27 महाविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किया गया है। सन 2003 से 2009 तक राज्यसभा के सदस्य मनोनीत रहे।
इस कार्यक्रम का समापन फादर पी०विक्टर के संबोधन से किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ० कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म “द लैंड ऑफ लॉर्ड” अर्थात केरल के एर्नाकुलम में हुआ था।
वे बचपन से ही सरल स्वभाव के धनी तथा मेधावी थे। अंत में अपने संबोधन में बताया कि समय मुफ्त है लेकिन अनमोल है। अतः हमें समय का सही सदुपयोग करना चाहिए।