माता महाकाली का भव्य श्रृंगार
माता महाकाली का भव्य श्रृंगार
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 मार्च की रात्रि में माता महाकाली का भव्य श्रृंगार तथा हवन पूजन किया गया। माता महाकाली के दरबार में बहुत ही दूर दराज से और क्षेत्रीय लोगों ने आकर माता रानी का दर्शन पूजन कर अखंड ज्योति जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। माता महाकाली के दरबार में श्रद्धालु भक्तों ने विश्व के कल्याण हेतु हवन में आहुतियां देकर माता रानी से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।माता महाकाली के दरबार में देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा।स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा माता रानी का भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था जिसमें गायक डॉक्टर अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हृदय नारायण सिंह यादव,आरजू अंचल ने अपने गीत को सुना कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्थानीय महिलाओं द्वारा भी माता रानी का भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर महाकाली मंदिर के अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया प्रहलाद गुप्ता जितेंद्र गुप्ता नंदलाल गुप्ता प्रिंस शर्मा मानस मौर्य नीतीश प्रजापति अविनाश प्रजापति ज्योतिराय शालू चौरसिया सुशांत राय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया