हरिद्वार पाण्डेय के निधन पर जताया शोक

गाजीपुर जनपद के चर्चित मंदिर मां कष्टहरणी धाम के आजीवन पुजारी रहे हरिद्वार पाण्डेय का रविवार को रात्रि 10 बजे निधन हो गया।आप विगत कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे।मां कष्टहरणी धाम के पुजारी जी के रूप में आपने कई दशक तक मां कष्टहरणी की सेवा की थी।आपके निधन का समाचार मिलते ही लोग सोमवार की सुबह आपके आवास पर पहुंच कर आपका अंतिम दर्शन किये। सोमवार को आपकी शव यात्रा करीमुद्दीनपुर से मुहम्मदाबाद के सुल्तानपुर गंगा तट पर पहुंची।वहां पर आपका अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया। मुखाग्नि आपके ज्येष्ठ पुत्र राजकुमार पाण्डेय जो वर्तमान में मां कष्टहरणी धाम के पुजारी हैं उनके द्वारा दिया गया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह,हर्ष राय डायरेक्टर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर, दिनेश राय गुड्डू प्रोपराइटर बिनायक प्रोडक्ट लट्ठुडीह,शिबू मिश्रा प्रोपराइटर सत्यम सायकिल लट्ठुडीह, विनोद कुमार शर्मा,सुनील कुमार राय व्यवस्थापक राम लीला समिति करीमुद्दीनपुर,ओंकार नाथ राय प्रबंधक मां कष्टहरणी मंदिर करीमुद्दीनपुर,छविनाथ पाण्डेय,नवीन पाण्डेय, डाक्टर रामानन्द तिवारी, किशुनदेव उपाध्याय, महेश्वर पाण्डेय, अशोक राय, आचार्य जी, देवेन्द्र राय,बृहद राय, नरेन्द्र राय, रविन्द्र राय,समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे। बुधवार को सत्येन्द्र यादव सदस्य जिला पंचायत, फैयाज अहमद प्रधान प्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर,अलीम भाई प्रधान पति समेत ढेर सारे लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया।
