June 19, 2025

जमुना सिंह आईटीआई सागापाली ढोटारी गाजीपुर में टेबलेट का वितरण

IMG-20240831-WA0027

जमुना सिंह आईटीआई सागापाली ढोटारी गाजीपुर में टेबलेट का वितरण

जमुना सिंह आईटीआई सागापाली ढोटारी गाजीपुर में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह महत्वाकांक्षी योजना है कि उत्तर प्रदेश के छात्र तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके अपने को सशक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करे।

टेबलेट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम के प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत का आधार युवाओं का तकनीकी सशक्तिकरण है।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश का युवा तकनीकी ज्ञान से परिपूर्ण होगा। यह डिवाइस (टेबलेट) युवाओं को शिक्षा, रोजगार, डिजिटल ज्ञान के विस्तार में अहम योगदान देगा।
शासन के प्रतिनिधि नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक हनुमान वर्मा ने सरकार की योजनाओं के बारे में छात्रों को अवगत कराया।

आईटीआई के प्रधानाचार्य कृष्णानंद पाण्डेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

राजेश सिंह सतेन्द्र सिंह विश्वकर्मा प्रसाद रविन्द्र कुमार गोवर्धन पासवान ने टेबलेट वितरित करने में सराहनीय योगदान दिया।

 

About Post Author