सेंट जॉन्स स्कूल ने नवागत प्रधानचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा का स्वागत किया

परिवर्तन प्रकृति का नियम है – फादर पी विक्टर

सेंट जॉन्स स्कूल ने नवागत प्रधानचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा का स्वागत किया

सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर, जौनपुर के नवागत प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा का आगमन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने पुष्प गुच्छ देकर फादर फेलिक्स का स्वागत किया।विद्यालय की अध्यापिका प्रियंका अशोक ने तिलक एवं आरती कर स्वागत किया।फादर फेलिक्स ने सेंट जॉन द बैप्टिस्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

 

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम शंकर यादव ने नवागत प्रधानाचार्य के लिए स्वागत वक्तव्य दिया।इसके पूर्व फादर फेलिक्स सेंट जॉन्स स्कूल, चंदौली के प्रधानाचार्य पद पर अभिषिक्त थे।नवागत प्रधानाचार्य 22 जून 2024 को निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर से पदभार ग्रहण करेंगे। फादर पी विक्टर ने नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत किया और कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।परिवर्तन बेहतरी के लिए ही होता है।


इस अवसर पर सेंट जॉन्स स्कूल,चंदौली के प्रधानाचार्य फादर जोबी जॉन सहित चंदौली पल्ली के सदस्यगण,सेंट जॉन्स सिद्दीकपुर की वरिष्ठ प्रवक्ता समीना फारूकी,सिस्टर सेबेस्टिना, सिस्टर जेनिथा,डॉक्टर रामजी तिवारी, दीप्ती कश्यप एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Post Author