सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन

सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीन पुर में बलिया लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने मां कष्टहरणी धाम करीमुद्दीन में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन का कार्य पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया। चुनाव में विजय श्री की कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
पूजन में वरिष्ठ सपा नेता गाजीपुर एस पी पाण्डेय, जिलापंचायत सदस्य सत्येन्द्र यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय ने भाग लिया।पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा सभी को प्रसाद एवं मां की चुनरी भेंट की गई। मंदिर के प्रवेश द्वार पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सपा प्रत्याशी का शानदार स्वागत किया।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद मां कष्टहरणी धाम पर वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय के साथ, बिनय राय, राकेश पाण्डेय, कृष्णा वर्मा,अमित राय,विश्राम यादव,राम सागर यादव सदस्य जिला पंचायत, सुरेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सत्येन्द्र यादव सदस्य जिला पंचायत, रविन्द्र यादव,प्रताप नरायण मिश्र, बब्बन यादव,
ब्रह्म देव यादव, मनोज यादव, संतोष यादव,शिवबचन यादव, कृष्णानंद यादव, शक्ति यादव,अजय यादव, अरविन्द यादव, विष्णु यादव,अमित यादव,देवांशु यादव, अंकुश यादव, आशुतोष यादव,मुकेश यादव,संजीत यादव, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।