पूर्ण मनोयोग से किया गया श्रम सफलता का आधार होता है – फादर पी विक्टर

पूर्ण मनोयोग से किया गया श्रम सफलता का आधार होता है – फादर पी विक्टर

सेंटजॉन्स स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर का वार्षिक परीक्षाफल 13 मार्च 2024 को घोषित किया गया।यह परीक्षा 19 फरवरी 2024 से 4 मार्च 2024 तक चली।मूल्यांकन के बाद परीक्षाफल वितरित किया गया।कक्षा एलकेजी अ में दिव्यांश सिंह,एलकेजी ब में वंश यादव,एलकेजी स में प्रिशा सिंह ने प्रथम प्राप्त किया।

 

यूकेजी अ में अयन्तिका उपाध्याय, यूकेजी ब में शिवा सिंह एवं यूकेजी स में योरिशा सिंह ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा प्रथम अ में देवांश कुमार, प्रथम ब में शौम्या एवं प्रथम स में प्रगति ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा द्वितीय अ में प्रथम स्थान काव्या, ब में आरव एवं स में आरुष ने पाया।कक्षा तृतीय अ में ऋद्धि सिंह,ब में अवन्तिका एवं स में अद्विक सिंह ने प्रथम स्थान पाया।

कक्षा चतुर्थ अ में अविशी,ब में अलिज्बा एवं स में अद्वित ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा पंचम अ में अब्दुल्ला, ब में मोहम्मद ज़हीर एवं स में ऋद्धिमा ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा 6 अ में लक्ष्य,ब में कमल राय एवं स में काश्वी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 7 अ में दीव्यांश मिश्रा,ब में सिद्धी यादव एवं स में आस्था गौतम ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा 8 अ में मोहम्मद उस्मान,ब में सौम्या यादव एवं स में अभिनव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 9 अ में हर्षिता शर्मा, ब में प्रगति एवं स में अंकिता मिश्रा ने प्रथम स्थान पाया।कक्षा 11 अ में अनय श्रीवास्तव एवं कक्षा 11 ब में शशांक पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दिया एवं परीक्षा में कम अंक पानेवाले विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के लिए प्रोत्साहित किया।फादर ने कहा कि पूर्ण मनोयोग से परिश्रम करने पर सफलता मिलती ही है फिर भी विद्यार्थियों को सफलता एवं असफलता में समभाव रखते हुए परिश्रम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।फादर ने अभिभावकों को उनके सहयोग एवं सद्व्यवहार के लिए आभार प्रकट किया।नवीन सत्र का प्रारंभ 19 मार्च 2024 से होगा।

About Post Author