June 19, 2025

सरकार किसानों के लिए काला कानून लाई है-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में मंगलवार को न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत शेरपुर न्याय पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का चयन किया गया।इस अवसर पर उन्होंने न्यायपंचायत में अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आयोजित सभा को संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के लिए है।प्रियंका जी के निर्देश पर 864 ब्लाक में से 803 ब्लाक पर नए ब्लाक अध्यक्ष बनाये गए है।इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों का गठन का कार्य जारी है।इसके पश्चात 60 हजार ग्राम पंचायतों में पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया की जा रही है।इसमें लगभग 35 प्रतिशत गठन का कार्य हो गया है।अब जरूरत है गाँव गाँव जाने का ।कोई भी ऐसा गाँव नही है जहाँ कांग्रेस का कार्यकर्ता नही है बस आवश्यकता है वहां जाकर उन्हें उत्साहित करे।हम लोगो ने गांव छोड़ दिया है।किसानों के लिए अगर समर्पित पार्टी है तो कांग्रेस है। हरित क्रांति हो या रोजगार किसानों को कांग्रेस पार्टी ने दिया।वर्तमान सरकार ने गाँव के कुटीर व लघु उद्योग धंधों को नष्ट कर दिया है।कांग्रेस ने मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के लिए कार्य किया लेकिन वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है।अगर मजदूर और किसानों की आवाज बननी है तो हमे कार्यकर्ताओ की ऐसी टीम बनानी होगी जो गाँव गाँव पहुंच सके।

कृषि बिल के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक काला कानून है इस विधयेक में कांट्रेक्ट खेती है जिससे कारपोरेट के लोग इसमें शामिल होंगे जिससे किसानों की जमीन उनकी अपनी नही होगी अब यह जमीन अडानी और अम्बानी का हो जाएगा।इस बिल में यह उल्लेख है कि कोई किसान अपनी बात न्यायालय में नही रख पायेगा।इसके अतिरिक्त उन्होंने एम एस पी खत्म करके किसानों को जमीन पर ला दिया है।इसके न रहने पर किसान अपना सामान कौड़ी के भाव बेचने पर मजबूर हो जाएगा।उन्होंने कहा कि जमाखोरी को बढ़ावा देने के लिए अब स्टॉक रखने की छूट दे दी गयी।फसल बीमा विदेशी कंपनियों को दे दिया जाता है।किसानों को इसका लाभ नही मिल पाता है।स्वामीनाथन आयोग लागू करने का वादा देकर उसे पूरा नही किया किसान आत्महत्या कर रहे है।चाहे पेट्रोलियम हो या गैस सब पर अडानी अम्बानी जैसे पूंजीपतियों का अधिकार है।प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है सभी भर्तियों में घोटाले हो रहे है।रोजगार खत्म हो गए है।कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्वo कालिका उपाध्याय के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अंत मे सभी आंगतुकों के प्रति आभार पी सी सी सदस्य अरविंद किशोर राय ने व्यक्त किया। अध्यक्षता वीरेन्द्र राय व संचालन राकेेेश राय ने किया।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मकसूद खान प्रदेश सचिव राहुल राजभर जिलाध्यक्ष सुनील राम,डॉ0 मार्कण्डेय सिंह.आनन्द राय सांकृत,जिलासचिव सीताराम राय ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राय.जैनेश पंकज. कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, स्वदेश राय सपन जयप्रकाश यादव,अंशु पांडेय, रोहित राय ,जय किशन साहू, गुड्डू राय, सुनील चौधरी ,माधव कृष्ण यादव , रविकांत राय,मार्कण्डेय सिंह,आनन्द राय,हरिओम यादव समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

About Post Author