चरित्र एवं परिश्रम सफलता का मूल मंत्र है। – डॉ सानंद सिंह

1 min read

चरित्र एवं परिश्रम सफलता का मूल मंत्र है। – डॉ सानंद सिंह

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम का आयोजन पूरे धूमधाम से किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना का चिंतन युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों से अनुप्राणित है। यह युवाओं को समुदाय से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण, लिंगभेद, बेटी बचाओ,मतदाता जागरूकता अभियान आदि रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से चयनित गावों में जागरूक करने का काम किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराचवर ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। युवा ही आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी भारत का निर्माण कर सकते हैं।


युवाओं को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने कहा कि चरित्र एवं परिश्रम सफलता का मूल मंत्र हैं। आप इसके द्वारा अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपको देखकर अपार खुशी हो रही है कि आप शिविर में सात दिनों से राष्ट्र निर्माण की बात को आत्मसात कर रहे हैं। समाज में परिवर्तन आज के युवा ही कर सकते हैं और भारत के प्रधानमंत्री के विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम को दहेंदु के प्रधान प्रतिनिधि डॉ राधेश्याम कुशवाहा एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला महामंत्री रजनीश पांडेय ने भी संबोधित करके छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया एवं इस शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए गतिविधियों का कार्यवृत्त भी से सभी को अवगत कराया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजन अर्चन के पश्चात लक्ष्यगीत से हुआ। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवम सामाजिक गीत को सभी के द्वारा सराहा गया।

 

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपाल सिंह विश्वकर्मा प्रसाद राजेश सिंह कृष्णा यादव सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव रविन्द्र कुमार गोवर्धन पासवान उपेंद्र कुमार उपस्थित थे

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!