महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च 2024 शुक्रवार को- आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी

महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च 2024 शुक्रवार को-
आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी
इस बार महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च 2024 शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है। आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने बताया कि शुभ मुहूर्त सायं 9 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर 9 मार्च शनिवार 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में मुहुर्त पूजा शाम को 6 बजकर 41मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
ज्योतिष के अनुसार महावृत पूजा सदैव प्रदोष , निशीथ काल में करना चाहिए। आज के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर करने का विशेष फल होता है।
1.प्रथम प्रहर —सायं 6 बजकर 18 मिनट से रात्रि 9 बजकर 28 मिनट तक।
2.द्वितीय प्रहर– 9 बजकर 29 मिनट से मध्य रात्रि 12बजकर 34 मिनट तक।
3.तृतीय प्रहर –12 बजकर 40 मिनट से प्रात : से 3 बजकर 50 मिनट तक।
4.चतुर्थप्रहर –3 बजकर 51 मिनट से प्रात: 7 बजकर 10 मिनट तक (9मार्च)।
नीशिथ काल –मध्यम रात्रि १२.१५ से १.६ तक।
8/9 मार्च व शुक्रवार/शनिवार को पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि का अत्यधिक ज्योतिषीय महत्त्व है।इस पर्व पर चन्द्र और शनि कुंभ राशि, मंगल मकर की उच्च राशि में होंगे। बुध मीन व सूर्य कुंभ राशि में होंगे।दैत्य गुरू शुक्र शनि की कुंभ राशि में होंगे। ग्रहों की पुनरावृत्ति होने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।
महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी अपने-अपने मनोकामनाएं हेतु रुद्राभिषेक अवश्य कराए परमकल्याणकारी भगवान शिव आप की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य करेंगे।
महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च 2024 शनिवार को प्रात: काल कर लिया जायेगा।
अमावस्या:–स्नान- दान की अमावस्या रविवार 10 मार्च को होगी । , एकादशी व्रत :– 6 मार्च बुधवार प्रातः 6.30 बजे से 7 मार्च गुरुवार प्रातः 4.13 तक एकादशी रहेगी। अतः (विजया ) एकादशी व्रत (सबका) बुधवार 6 मार्च को मनाया जाएगा।।
महाशिवरात्रि विशेष उपाय
पित्र दोष छाया दोष और नाग दोष,, राहु और केतु से पीड़ा है तो पान के पत्ते पर दो चांदी के शिवलिंग रखें और दूध सफेद फूल सफेद मिठाई से पूजन करके पितरों की कृपा हेतु शिव सहस्त्रनामावली का पाठ कर शिवलिंग पर भेट कर दे ।