आर एस कान्वेंट स्कूल मे शान से फहरा तिरंगा

आर एस कान्वेंट स्कूल मे शान से फहरा तिरंगा
सास्कृतिक कार्यक्रम के बीच धुमधाम से मना गणतंत्र दिवस का पर्व
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाराचवर स्थित आर एस कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से लगायत जूनियर एवं सीनियर क्लास के बच्चे उपस्थित थे। विद्मालय के प्रबंधक यशवन्त सिंह व प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सीनियर क्लास के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा के सम्मान मे तिरंगा को लहराते हुए मार्च पास्ट कर तिरंगा को सैल्यूट किया। तथा एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस कड़ाके की ठंड मे बच्चो के चेहरे पर मुस्कान देखते बन रही थी।प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल ने संविधान को रेखांकित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के संरक्षक पुर्व प्रधानाध्यापक परमहंस सिंह,संस्थापक अध्यक्ष भुतपूर्व सैनिक भीष्मदेव सिंह,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा सहित सभी स्टाप मौजूद रहे।