गाजीपुर: एक बार फिर मोदी सरकार नारे से दीवार लेखन अभियान शुरू,भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुरू किया नारा लेखन अभियान

गाजीपुर: एक बार फिर मोदी सरकार नारे से दीवार लेखन अभियान शुरू,भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुरू किया नारा लेखन अभियान
गाजीपुर। केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के उद्देश्य से भाजपा अब दीवारों को भी ‘रंगेगी’। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने मकर संक्रांति पर दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू किया था।भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज से दीवार लेखन अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा स्थित अपने गृह ग्राम भाला में दीवार लेखन का कार्य शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने हाथों दीवार पर पार्टी चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लिखा। जिले के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से दीवार लेखन का आह्वान किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने मिरनपुर सक्का, अच्छेलाल गुप्ता ने महाराजगंज तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली मे दीवार पर कमल का फूल बनाया और नारा लिखा।