11 पौधे रोप कर किया दांपत्य जीवन की शुरुआत, सात की जगह लगे नौ फेरे। सैकड़ों देश के लोगों ने वर-कन्या को दिया आशीर्वाद।

अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लगाने के बाद बर-कन्या ने दो फेरे और लगाए जिसे देखकर लोगों में कौतूहल होना स्वाभाविक था।
आठवां फेरा कन्या भ्रूण हत्या न करने के लिए जागरूकता फैलाने का था वहीं नौवां फेरा पर्यावरण संरक्षण व संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों के पालन करने का लगाया गया।
अवसर था सामाजिक कार्यकर्ता एवं चर्चित यूट्यूबर ब्रज भूषण मारकंडेय की बिटिया दीक्षा की शादी का जो 9 दिसंबर को वाराणसी स्थित सुसुवाही गौतम नगर के पुष्प वाटिका से संपन्न हो रही थी।
पेशे से अध्यापिका दीक्षा और डाबर इंडिया के एरिया मैनेजर संजय ने जयमाला के बाद 11 की संख्या में आम अशोक एवं तुलसी के पौधे रोपित कर लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील किया।

दीक्षा ले कहां की भोजन और पानी के अभाव में आदमी कुछ दिन जिंदा रह सकता है किंतु ऑक्सीजन के अभाव में उसकी सांसें कुछ मिनटों में ही थम जाएंगी। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को समाज का सबसे बड़ा अपराध बताया।
डाबर इंडिया एरिया मैनेजर संजय ने संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य की शपथ लेते हुए प्राकृतिक पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
सैकड़ों देश के लोगों ने दिया ऑनलाइन आशीर्वाद-

पर्यावरण पूरक अनोखी शादी में लोगों की संख्या काफी सीमित थी किंतु यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव पर 100 से अधिक देश के लोगों ने बर-कन्या को अपना आशीर्वाद दिया।
दीक्षा के पिता सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दुबे ने कहा कि भागदौड़ आपाधापी एवं कोरोना संक्रमण के दौर में आडंबर रहित मांगलिक कार्यक्रमों की जरूरत है जिसमें डिजिटल प्रयोग कर सभी को सहभागी बनाया जा सकता है।
उक्त अवसर पर दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
उक्त अवसर पर मार्कंडेय दुबे, समग्र विकास के इंडिया के प्रदेश महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने, कैप्टन योगेंद्र यादव, यूट्यूबर पल्लवी, जूही, मिथिलेश ,ऊषा ,अश्वनी, विवेक कुंभनाथ जायसवाल शोभनाथ यादव अंबुज आदि लोगों ने वर कन्या को आशीर्वाद दिया।