June 19, 2025

मकर संक्रांति पर्व पर हर्ष राय ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन

IMG-20240115-WA0039

मकर संक्रांति पर्व पर हर्ष राय ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी धाम में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के डायरेक्टर हर्ष राय ने मकर संक्रांति पर्व पर मां कष्ट हरणी का दर्शन पूजन किया। पूजन का कार्य पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

हर्ष राय मकर संक्रांति पर्व पर मां के दर्शन के पश्चात डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के नये सत्र का शुभारंभ करते हैं।इस अवसर पर मां के धाम में अखण्ड दीपक प्रज्वलित किया गया। हर्ष राय के द्वारा मां को चुनरी भेंट पुजारी जी को अंग वस्त्रम एवं नये सत्र का कैलेंडर भेट किया गया।पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा नये सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई।

About Post Author