सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज में दी गई नमो एप के बारे में जानकारी

सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज में दी गई नमो एप के बारे में जानकारी

भारत देश पुरातन काल से शिक्षा का केन्द्र रहा है-सुनील सिंह

गाजीपुर।नमो ऐप्प अभियान में बोरसिया स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ इंटीट्यूट में निदेशक डॉ सानंद सिंह की उपस्थिति में विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण बदलाव पर चर्चा किया। और कहा की भारत देश पुरातन काल से शिक्षा का केन्द्र रहा है तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय हमारी सभ्यता और संस्कृति की विशेष पहचान थी।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ख्याति लगातार उनके काम से बढ रही है।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रों तथा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के आफिसियल एप्प मोदी एप्प को इंस्टॉल करने में उत्साह से भाग लिया।

 


संस्थान के निदेशक डॉ सानन्द सिंह ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण और अंग वस्त्र से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सत्यदेव कॉलेज ग़ाज़ीपुर के सभी प्राचार्य ,सभी प्राध्यापक ,भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंयक जायसवाल, दिग्विजय उपाध्याय,अविनाश सिंह एवं नितीश दुबे उपस्थित रहे।

संचालन चन्द्रसेन तिवारी और संयोजन सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रामचंद्र दूबे ने किया।

About Post Author