विकसित भारत का सपना महिलाओं के समृद्धि और सम्मान में निहित है-प्रोफेसर सानंद सिंह

विकसित भारत का सपना महिलाओं के समृद्धि और सम्मान में निहित है-प्रोफेसर सानंद सिंह
विकसित भारत संकल्प यात्रा’का भाट सराय में आयोजन
जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड बाराचवर ,के ग्राम सभा भाट सराय , ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह शामिल रहे ।उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभार्थीयो को प्रमाण पत्र वितरित किया व सभी को शपथ ग्रहण कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का हर संभव सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
तथा उनके आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है की केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं के समृद्धि और सम्मान में निहित है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इसके लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।
डाक्टर सानंद सिंह ने सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आयुष्मान, किसान सम्मान, उज्जवला गैस, कुसुम योजना, शादी अनुदान,श्रम कार्ड आदि के लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना जन जन के उन्नति और उत्थान से ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सोच और सपनों को साकार करने में उपस्थित लोगों के भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम जनता में भरोसे और विश्वास का नाम है, उन्होंने जो आज तक संकल्प लिया और जो कहा उसे पूर्णतः किया है। उनके द्वारा आप सबके भरोसे विकसित भारत का जो सपना देखा गया है और जो संकल्प लिया गया है वह निश्चित पुरा होगा।
इस अवसर पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया।
तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के लिए शपथ दिलाकर प्रतिबद्ध किया गया। प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लाक के सभी अधिकारी,बैंक एवं पशुपालन विभाग, राजस्व के अधिकारी कर्मचारी समेत अभिमन्यु यादव ग्राम प्रधान भाटसराय, वेद प्रकाश यादव ग्राम प्रधान पिहुली, अनंत सिंह सुधाकर सिंह पूर्व प्रधान भरौली आला, अवधेश प्रधान डेहमा,भाजपा नेता देवेंद्र सिंह देवा,टुनटुन सिंह,धर्मेंद्र सिंह अमित दुबे समेत ढेर सारे ग्रामवासी पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।