भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से किया मुलाकात

भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से किया मुलाकात

राष्ट्रीय महामंत्री (युवा) और जम्मू कश्मीर प्रभारी मानवेंद्र सिंह मानव के नेतृत्व में आज जम्मू कश्मीर प्रांत में रहने वाले बीटीएसएस योद्धाओं का दल उपराज्यपाल से मिलने राजभवन गया। बहुत सारी बातें हुईं। BTSS के पारित सभी प्रस्तावों को उन्होंने गौर से पढ़ा और फिर, महामहिम ने कहा कि राष्ट्रहित में लगे प्रो कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) नीरज सिंह और मानवेंद्र सिंह जी की प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ को जम्मू कश्मीर के अंदर संगठन का तेजी से विस्तार करना चाहिए, ताकि राष्ट्रवाद के संस्कार से सबको लाभ मिले।

 

और भी बहुत सारे पहलुओं पर भी चर्चा हुई।यह सीमांत प्रदेश में संघ की उल्लेखनीय उपलब्धि है। जिसमें बाल विभाग की राष्ट्रीय मंत्री कुमारी इशाना शर्मा भी शामिल थीं।प्रतिनिधि मंडल में जम्मू कश्मीर के मुख्य प्रांत संरक्षक अशोक नेहरू, प्रांत अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, प्रांत महामंत्री विशाल शर्मा, प्रांत मंत्री बंशी लाल, प्रांत अध्यक्ष (युवा) करन प्रधान, प्रांत मंत्री (युवा) शिवम भट्ट, सतीश सिंह भी सम्मिलित रहे।

About Post Author