संगीतमय हनुमान चालीसा का अखंड पाठ सम्पन्न,प्रसाद वितरण एवं भण्डारे में जुटे लोग

संगीतमय हनुमान चालीसा का अखंड पाठ सम्पन्न,प्रसाद वितरण एवं भण्डारे में जुटे लोग
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफात्मा में शिव मंदिर पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा का अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया।चौबीस घंटे के पश्चात हवन पूजन का आयोजन किया गया। पूजन का कार्य विनोद पाण्डेय के द्वारा कराया गया।यह आयोजन जैनिथ मशीनरी प्रा0लि0दिल्ली के प्रोपराइटर रंजन सिंह के द्वारा अपने पैतृक गांव के शिव मंदिर पर किया गया था। चौबीस घंटे के पश्चात हवन पूजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रसाद वितरण एवं भण्डारे में गांव के लोगों के साथ साथ रामयश सिंह कुशवाहा, जिग्नेश कुशवाहा,राम जियन कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा,रमेश कुशवाहा, पत्रकार यशवंत सिंह, नन्हे राय, विवेक राय,दुर्गेश पाण्डेय समेत ढेर सारे लोग शामिल रहे।