https://uaeembassy-newdelhi.com/ https://lafrance-equipment.com https://brotherstruckingcompany.com/ OLE777 https://usbk.smpmuh36.sch.id/ slot gacor maxwin https://clasesmagistralesonline.com/ https://aandrewharrisoncpa.com/ https://local-artists.org/ https://gaellelecourt.com/
प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन - बेबाक भारत II बेबाक भारत की बेबाक खबरें

प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन

1 min read

प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने किया मां कष्ट हरणी का दर्शन पूजन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीन पुर स्थित मां कष्टहरणी धाम में नवरात्र के द्वितीय दिवस पर सोमवार को भोर से ही दर्शनार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। सुबह होते होते पूरा परिसर दर्शनार्थियों से भर गया।तेज धूप पर आस्था भारी पड़ रहा था। दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के परिसर में मैट बिछाया गया है। सुरक्षा के लिए बहुत ही सराहनीय व्यवस्था की गयी है। सोमवार को मां कष्टहरणी के अनन्य भक्त प्रोफेसर डा0 सानंद सिंह ने विधि विधान से मां का दर्शन पूजन एवं आरती कर मां का आशीर्वाद लिया।सभी के कल्याण के लिए मां से कामना किया। उन्होंने मां के धाम में अखंड दीपक प्रज्वलित किया।पूजन का कार्य पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा कराया गया।इस अवसर पर महेश्वर पाण्डेय,राम जी गिरी उपस्थित रहे।

 

 


मां कष्टहरणी मंदिर समिति के सदस्य, रामलीला समिति के ब्यवस्थापक सुनील कुमार राय के द्वारा सुबह से रात्रि कालीन आरती तक ध्वनि बिस्तारक यंत्र से दर्शनार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश की सूचना प्रसारित की जाती रही‌। सुरक्षा की कमान करीमुद्दीन पुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा के देख रेख में अशोक कुमार सिंह उपनिरीक्षक के नेतृत्व में दिन में हेड का०विनोद यादव,काo राजेन्द्र कुमार,काo उद्रेश पाण्डेय,काo विकास पटेल,का० राम राज,काo प्रेम नाथ कुशवाहा,काo आदित्य कुमार, उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, महिला का० सरोज कुमारी,मo का० प्रियंका राव,मo का ० आशा सरोज,का० सोनू कुमार एवं रात्रि कालीन सुरक्षा ब्यवस्था में उपनिरीक्षक अंबर नाथ चौबे के नेतृत्व में हेड का० शिवमणि सेन,का० आशीष कुमार,का० बृजेश यादव,का० सौरभ पाण्डेय,का०आलोक प्रताप सिंह,का०अनुराग कुमार, महिला का० प्रतिमा,किरण त्रिवेदी समेत होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे। प्रथम दिवस पर रविवार को एवं सोमवार को मां का धाम दर्शनार्थियों से खचाखच भरा रहा।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!