https://uaeembassy-newdelhi.com/ https://lafrance-equipment.com https://brotherstruckingcompany.com/ OLE777 https://usbk.smpmuh36.sch.id/ slot gacor maxwin https://clasesmagistralesonline.com/ https://aandrewharrisoncpa.com/ https://local-artists.org/ https://gaellelecourt.com/
समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई - बेबाक भारत II बेबाक भारत की बेबाक खबरें

समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई

1 min read

समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई

कर्मवीर सत्यदेव सिंह द्वारा स्थापित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम, ढोटारी, गाजीपुर में महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक एवं समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ लोहिया समाजवाद के महान पुरोधा थे। उन्होंने कई राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आंदोलन का नेतृत्व किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका महान योगदान था।
डॉ. लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था एवं मृत्यु 12 अक्टूबर 1967 को हुआ था। आज भारत में उनके नाम पर बड़े-बड़े हॉस्पिटल, विश्वविद्यालय जैसे डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली आदि स्मारक बने हैं।

 


कर्मवीर सत्यदेव सिंह अपने राजनीतिक गुरु डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर ही उनके नाम पर उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना की जो आज पूरे पूर्वांचल में अध्यात्मपुरम से लेकर गाधिपुरम तक सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के रूप में शिक्षा का प्रकाश देने का काम कर रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि डॉ. लोहिया प्रखर चिंतक एवं समाजवाद के प्रणेता थे। जब 1957 में पूरे भारत में अंग्रेजी हटाओ आंदोलन चल रहा था तब उन्होंने लोकसभा में बल देकर कहा था कि “लोक भाषा के बिना लोक राज्य असंभव है।” मैं चाहता हूं कि अंग्रेजी का सार्वजनिक प्रयोग बंद हो। डॉ लोहिया का विचार था कि समाजवाद का लक्ष्य सिर्फ गरीबी या असमानता मिटाना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण तथा व्यक्ति में सुधार लाना है।


डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके नाम पर स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम आज अपने क्षेत्र में उच्च शिक्षा का केंद्र बना हुआ है। जहां बी ए, बी.एससी. एम.ए. बी एड,बीपीएड, डीएलएड (बीटीसी) के माध्यम से पूरे क्षेत्र को शिक्षित करने का काम कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रमोद कुमार सिंह कमलेश यादव रविंद्र कुमार राजेश सिंह माया चौहान विश्वकर्मा प्रसाद जंगली प्रसाद पटेल भूपेंद्र भार्गव उपस्थित थे।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!