एलजी मनोज सिन्हा ने वनवासी समाज के बच्चों को किया सम्मानित

एलजी मनोज सिन्हा ने वनवासी समाज के बच्चों को किया सम्मानित
गाजीपुर-पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट,बयेपुर देवकली द्वारा आयोजित “एकात्म मानववाद से विकसित भारत की ओर” विषयक गोष्ठी को मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट छात्रावास के 20 छात्रों को उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन हेतु एलजी मनोज सिन्हा ने शाल (अंग वस्त्रम) देकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी में जनसंघ के पुरोधाओं का सम्मान करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे वनवासी समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पुर्व विधायक सुनिता सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,संकठा मिश्रा, रमेश सिंह पप्पू, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, विश्व प्रकाश अकेला,
शैलेश राम, अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, शोभनाथ यादव, नीतीश दूबे आदि मौजूद रहे। जनसंघ के जमाने से वाल्मीकि सिंह, मारकंडेय सिंह, राम अवध सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुदामा राम विश्वकर्मा, शिवपूजन गुप्ता, रमायन गुप्ता सिंह सहित 51 लोगों को सम्मानित किया गया।