June 18, 2025

छात्रों के लिए डालिम्स सनबीम में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लाइव टेलीकास्ट

IMG-20230824-WA0031

छात्रों के लिए डालिम्स सनबीम में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लाइव टेलीकास्ट

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था गांधीनगर के प्रांगण में बुधवार की शाम को की गयी थी। जिसमे कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया। भारत के इस गौरवान्वित क्षण को सभी ने बहुत उत्साह से देखा। जब देश प्रेम की बात आती है तो सभी एकजुट हो जाते हैं, इसकी मिसाल कल देखने को मिली। जैसे ही चंद्रयान ने चन्द्रमा की सतह को छुआ सभी बहुत ही उत्साहित हो गए थे।

 

भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। छात्रों ने देश भक्ति के गीत गाकर कर समस्त कार्यक्रम को देश भक्ति से भर दिया। स्कूल की तरफ से कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों मे खुशी के पल मे चॉकलेट का वितरण किया गया |विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ प्रेरणा राय, जोखन यादव, विनोद शर्मा, आदर्श उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह, प्रिया राय, ऋतु यादव, आरती सिंह उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

About Post Author