Chandrayaan 3 : सफल हुआ इसरो का चंद्रयान मिशन, गाजीपुर के कमलेश शर्मा का अहम योगदान

Chandrayaan 3 : सफल हुआ इसरो का चंद्रयान मिशन, गाजीपुर के कमलेश शर्मा का अहम योगदान
भारत के मिशन चंद्रयान 3 पर दुनिया की निगाहें थी जिसे आज सफलता पूर्वक प्राप्त कर लिया गया । चंद्रयान 2 की असफलता से सबक लेकर जरूरी बदलाव कर चंद्रयान 3 को हर पहलू पर मजबूत किया गया ।और इसका परिणाम यह हुआ कि भारत ने वो कर दिखाया जो पूरी दुनिया में किसी ने नहीं किया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग ने भारत का डंका पूरे विश्व में बजा ।
इस अभियान में गाजीपुर के वैज्ञानिक कमलेश शर्मा भी शामिल रहे ,लोग टीवी सोशल मीडिया पर पल पल नजर रखे हुए थे की कब वो घड़ी आएगी जिसके लिए सब बेसब्री से इंतजार कर रहे।
कमलेश शर्मा गाजीपुर के रेवतीपुर गांव के निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश शर्मा के बेटे कमलेश कुमार शर्मा मिशन चंद्रयान 3 की टीम का अहम हिस्सा हैं। गाजीपुर में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पुरी कर इसरो में मैथ एक्स्पर्ट के तौर पर नियुक्त हुए।
इन अभियानों में भी रहा है योगदान – मार्स ऑर्बिटर मिश, कार्टोसैट-1 ,ओशनसैट -2 ,हैमसैट, कार्टोसैट -2A , इंडिया और फ्रांस के ज्वाइंट वेंचर सेटेलाइट ,मेघा ट्रापिक -1 सेटेलाइट के प्रक्षेपण में कमलेश की अहम भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से इसरो की पूरी टीम को बधाई दी एवं भविष्य के प्रोजेक्ट्स के हौसला-अफजाई कर शुभकामनाएं दीं।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा यूरोपीयन देश व बाकी अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत व इसरो को बधाई दी।