June 18, 2025

ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

IMG-20230815-WA0097

ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

गाजीपुर जनपद के ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा० रेयाजुद्दीन अंसारी के झंडारोहण से हुआ। जिस के बाद बच्चों ने देशभक्ति के गीत पर नृत्य कर दर्शकों की वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में हिबा मसूद ने स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली, शौकत अली की मां स्वतंत्रता सेनानी अबादी बानो बेगम का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया।

 

जिन्हें महात्मा गांधी भी अम्मा जान कहा करते थे। के जी क्लास के नन्हे बच्चों ने और सभी कक्षा के बच्चों ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान जो उन्होंने महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन में दिया उसे याद करते हुए आज के भारतवर्ष को उनके द्वारा देखे गए सपने के अनुसार एकता अखंडता के साथ आगे बढ़ने के संकल्प को याद दिलाया।

“विद्यालय के डायरेक्टर डा० मसूद अहमद ने आज़ादी की महत्वत्ता को याद दिलाते हुए कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम स्वतंत्र भारत में जन्मे हैं इस कारण हमें इस बाद का एहसास नहीं है कि गुलामी क्या होती है।

इस का एहसास हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को था जिन में से हजारों ने आज़ाद भारत का सपना देखा मगर आज़ादी मिलने से पहले ही उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह शहीद हुए सेनानी हर वर्ग हर धर्म और देश के हर भाग से थे। हमारे पूर्व राष्ट्रपति स्व० ए पी जे अब्दुल कलाम की किताब इंडिया 2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कलाम ने भारत को 2020 में एक महाशक्ति बनाने का सपना देखा मगर बहुत से कारणों से हम वह लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।” इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें आपसी मतभेद , जात पात धर्म से उठ कर एक होकर मेहनत और लगन से काम करना होगा। अगर हम आपस में मन मुटाव और द्वेष की भावना रखेंगे तो हम इस लक्ष्य से दूर हो जाएंगे। इस लिए आवश्यकता है भाई चारा और सद्भावना फैलाने की और हर प्रयत्न करने की जिस से हमारा देश एक महाशक्ति बन कर खड़ा हो जाए।

कार्यक्रम का संचालन नाज़नीन हसन, शिफा अकबर और दिव्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के साथ साथ बड़ी संख्या में अभिभावक गण ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफ़ल बनाया।

About Post Author