भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है-प्रोफेसर डाक्टर आनंद सिंह

भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है-प्रोफेसर डाक्टर आनंद सिंह
गाजीपुर जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी में स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के मुख्य प्रबंध निदेशक, प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. आनंद सिंह के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा अभियान के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, तिरंगा पट्टा एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विद्वान शिक्षक गण को बैज एवं तिरंगा पट्टा से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आनंद सिंह ने समस्त छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए उनके अद्वितीय कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है जो संपूर्ण विश्व का कल्याण एवं शुभ करने की भावना से प्रेरित है। आज लड़ाई तोपों,गोलों एवं बारूदो से नहीं बल्कि विचारधारा की है। इसके लिए उत्कृष्ट विचार, संस्कार एवं चरित्र का होना आवश्यक है और यह समस्त गुण शिक्षा के द्वारा प्राप्त की जाती है। विध्वंसक एवं विभाजनकारी शक्तियों के द्वारा हमारे विचारधारा को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण वृक्षों, चट्टानों एवं ऊंची इमारतों से नहीं होता बल्कि राज्य में रहने वाले मनुष्य के चरित्र से होता है।
छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें गरिमा राजभर गीता यादव सीमा पांडेय आदि प्रतिभागी रहे। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा मां सावित्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं जमुना सिंह आईटीआई पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह कमलेश यादव सत्येंद्र सिंह राजेश सिंह विश्वकर्मा प्रसाद रविंद्र कुमार अमित सिंह गोवर्धन पासवान जंगली प्रसाद पटेल उपेंद्र भार्गव माया चौहान उपस्थित रहे।