June 19, 2025

प्रकृति की अनदेखी का परिणाम मनुष्य को ही भुगतना होगा – फादर पी विक्टर

IMG-20230728-WA0009

प्रकृति की अनदेखी का परिणाम मनुष्य को ही भुगतना होगा – फादर पी विक्टर

पीले वस्त्रों से सुसज्जित एलकेजी के बच्चों का मनमोहक दृश्य

सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की सप्ताहांत प्रार्थना सभा में कक्षा आठ अ के विद्यार्थियों ने पंचतत्वों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण एवं शुद्धीकरण पर परियोजना प्रस्तुत की।

कक्षाध्यापिका श्रीमती नुरूस सबा ने बच्चों को कार्य की सिद्धि के लिए परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सफलता सोचने से नहीं करने से मिलती है।नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए मैंगो डे मनाया गया।

 

इसके लिए कक्षा एलकेजी के बच्चों ने पीत वस्त्र धारण कर स्वयं ही आम बन गए थे।नन्हे मुन्नों मैंगो डे के अवसर पर खूब मस्ती किए।उनको खेलने कूदने का दृश्य अनोखा था।


विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने आज के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य सहित जीव-जंतुओं का शरीर पंचमहाभूतों से मिलकर बना है।

 

वातावरण में इनके असंतुलन से जीवन की कल्पना सम्भव नहीं है फिर भी मनुष्य इनकी अनदेखी कर रहा है।इन पंचतत्वों की अनदेखी का परिणाम मनुष्य को ही भुगतना पड़ेगा।

यदि मनुष्य इन पंचतत्वों पृथ्वी,जल,वायु,अग्नि और आकाश के संरक्षण प्रति जागरूक न होगा तो आनेवाली पीढ़ी का जीवन भयावह होगा।

About Post Author