प्रोफेसर आनन्द कुमार सिंह के अथर्वा को मिला अटल बिहारी बाजपेई पुरस्कार

प्रोफेसर आनन्द कुमार सिंह के अथर्वा को मिला अटल बिहारी बाजपेई पुरस्कार
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार (२०२१) से अथर्वा को सम्मानित किया। प्रोफेसर आनन्द कुमार सिंह को मध्य प्रदेश में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और आशुतोष राना के हाथों यह सम्मान दिया गया।यह कार्यक्रम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित किया गया था।
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने पहले भी अखिल भारतीय रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार (2014) से सन्नाटे का छंद पुस्तक को पुरस्कृत किया था।
विशेष बात यह भी है कि आनन्द कुमार सिंह की इन दोनों कृतियों को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा 2014 एवं 2021 में क्रमशः रामचंद्र शुक्ल एवं तुलसी सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। प्रोफेसर आनन्द कुमार सिंह को प्राप्त इस सम्मान से पूरे जनपद में हर्ष है।