June 20, 2025

अपने एवं आने वाली पीढ़ी के जीवन के लिए पौधारोपण आवश्यक- मीरा राय

गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जनपद की चर्चित समाज सेविका श्रीमती मीरा राय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।बृक्षारोपण कार्यक्रम में आंवला एवम अर्जुन के पौधे का रोपण किया गया।इस मौके पर समाज सेविका मीरा राय ने कहा की आंवला का बृक्ष औषधि के साथ साथ इसमें भगवान विष्णु का वास है।यह हिन्दू धर्म में पूज्यनीय है।अर्जून का पौधा औषधीय पौधा है।जिसके छाल बीज एवं पत्तों का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। मीरा राय ने कहा की पौधारोपण एवं पौधों की सुरक्षा केवल किसी भी सरकार का कार्य नहीं है।इसे जनमानस को अपना कर्तव्य समझ कर अपनाने की आवश्यकता है।भारत देश वह देश है जहां पेंड,पौधों पशु पक्षी,नदी एवं पहाड़ को भी लोग पूजते हैं। पुराणों में वर्णन है एक वृक्ष दस पुत्र समाना।हमें इसे जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।बढ़ते प्रदूषण से राहत एवं पर्यावरण की सुरक्षा के हित में हमें हर वर्ष पौधारोपण एवं उनकी देखभाल की आवश्यकता है।

जब वह पौधे बड़े हो जायेंगे तो हमें फल, फूल, प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करेंगे।जो मानव जीवन एवं समस्त जीवों के जीवन के लिए उपयोगी एवं आवश्यक है।

इस मौके पर भोलानाथ उपाध्याय, बलराम जायसवाल, पंकज तिवारी, विनोद मद्धेशिया, सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author