नर्वदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना हेतु बाराचवर में निकाली गयी कलश यात्रा


गाजीपुर जनपद के बाराचवर में नवनिर्मित शिव मंदिर में नर्वदेश्वर महादेव के शिवलिंग के स्थापना के लिए सावन मास के सोमवार को एक कलशयात्रा निकाली गई

।यह कलशयात्रा नवनिर्मित मंदिर से चल कर बाराचवर चट्टी होते हुए खारा शिव मंदिर पर पहुंची।

वहां वैदिक विधि विधान से पूजनोपरांत पुनः कलश में जल लेकर कलश यात्रा शिव मंदिर पर वापस पहुंची।यह कलश यात्रा प०देवदत परासर,के देखरेख मे निकाली गईं।

कलशयात्रा में मुख्य यजमान मुहम्मदपुर खारा शिवमंदिर के महंथ अविकार नाथ गिरि मुकेश बाबा के साथ यशवन्त सिंह,अंजनी कुमार सिंह,गौतम सिंह,विनमकुमार सिंह,झब्बू सिंह,अमरनाथ सिंह,विनोद सिंह,अरविन्द सिंह,

भीष्मदेव सिंह,बिपिन सिंह,बंशी चौहान,रविन्द्र कुशबाहा,चुलबुल सिंह,बलिराम राम,गोल्डन सिंह,विजय कुमार सिंह,रामचन्दर राम,हरेराम खरवार,निक्की पाण्डेय,करीमन पाण्डेय,

लालू सिंह,फौजदार सिंह,सहित सैकड़ो की संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही।
