डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
वृहद वृक्षारोपण 2023 के तत्वाधान में डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृहद वृक्षारोपण 2023 के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 1जुलाई से 7 जुलाई तक अधिकाधिक मात्रा में वृक्षारोपण कराया जाना है।डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर वन महोत्सव के संदर्भ में चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए फॉरेस्ट ऑफीसर मुकेश चंद्र राय ने शासन द्वारा संचालित वन महोत्सव के बारे में अवगत कराया एवं बच्चों से अधिकाधिक पौधरोपण का आग्रह किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य वनों को बढ़ावा देना, भूमि सुधार व पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। हमारी सनातन संस्कृति में वृक्षों नदियों पर्वतों जड़ी बूटियों को अति महत्वपूर्ण स्थान दिया गया और इनकी पूजा की जाती है।
इसलिए आप सभी पर्यावरण की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अमवा सिंह(सती धाम) के प्रधान प्रतिनिधि धन्नू सिंह एवं फॉरेस्ट ऑफिसर मुकेश चंद्र को अंग वस्त्र एवं कालेज की डायरी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में यशपाल सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव विश्वकर्मा प्रसाद गोवर्धन पासवान सुफेर यादव उमाशंकर उपस्थित थे।