June 20, 2025

रजिस्ट्री ऑफिस स्थानांतरित होने से अधिवक्ताओं में गुस्सा:गाजीपुर के सभी बार संघ 4 जुलाई को करेंगे सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन

IMG-20230627-WA0008

रजिस्ट्री ऑफिस स्थानांतरित होने से अधिवक्ताओं में गुस्सा:गाजीपुर के सभी बार संघ 4 जुलाई को करेंगे सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन

गाजीपुर के सभी बार संघो के पदाधिकारी, सेन्ट्रल बार और कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारी और सिविल बार संघ गाजीपुर के सभी अधिवक्ताओं की निबन्धन कार्यालय के स्थान्तरण के विरोध में सभा हुई, जिसमें सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास किया गया कि 4 जुलाई को सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन जिले के सभी बार संघो, राजनैतिक लोगों व जनता के सहयोग से किया जाएगा।

इसके साथ ही सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा रातों-रात रजिस्ट्री कार्यालय को हटा दिया गया। इसको लेकर अधिवक्ता लगातार पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं और आज एक बैठक कर आगामी रणनीति भी बनाई गई है।

इसी रणनीति के तहत 4 जुलाई को जिले के सभी बार संघ के सदस्य और पदाधिकारियों के साथ आमजन और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे हड़ताल की वजह से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का हमें एहसास है लेकिन यह हड़ताल हम अधिवक्ताओं के साथ ही साथ आमजन के लिए भी हैं।

गाजीपुर के सभी बार संघो के पदाधिकारियों ने निबन्धन कार्यालय के स्थान्तरण के विरोध में सभा की।

रजिस्ट्री कराने वाले होंगे असुरक्षित

 


रजिस्ट्री कार्यालय दूर चले जाने से कहीं न कहीं रजिस्ट्री कराने वाले असुरक्षित हो जाएंगे। सभा की अध्यक्षता सिविल बार के अध्यक्ष सुधाकर राय एडवोकेट और संचालन महासचिव रतनजी श्रीवास्तव ने किया। साथ ही कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के महासचिव मदन सिंह कुशवाहा व सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सीपी सिंह और राजन सिंह व कासिमाबाद तहसील बार संघ से संजय तिवारी मौजूद रहे।

विनोद सिंह और मुहम्मदाबाद से आलोक राय, सुभाष सिंह यादव, सीपी राय, कृष्ण नन्द राय, सिविल बार के संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह, राम प्रताप यादव, विजय शंकर पाण्डेय, रघुपति यादव , चन्द्रबली राय, शशि ज्योति पाण्डेय, सुमित श्रीवास्तव, साधन चक्रवर्ती, अभिमन्यु उपाध्याय, आत्मा यादव, राजकुमार जायसवाल, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, समता बिन्द, राजेन्द्र विक्रम सिंह, राजेश प्रताप सिंह, दयाशंकर यादव, धीरेन्द्र नाथ सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।

About Post Author