June 20, 2025

Ghazipur: 11वीं की छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म, आरोप‍ियों की तलाश में जुटी पुल‍िस

marital_rape_1650646767164

Ghazipur: 11वीं की छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म, आरोप‍ियों की तलाश में जुटी पुल‍िस

 

पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बेहोशी की हालत में किशोरी को पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

रेवतीपुर (गाजीपुर), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा के घर से लौट रही 11वीं की छात्रा को गांव के दो मनबढ़ युवक जबरदस्ती उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बेहोशी की हालत में किशोरी को पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चाचा के घर गई थी लड़की

छात्रा का परिवार दिल्ली में रहता है। अभी कुछ ही दिन पहले गर्मी की छुट्टी में गांव में पूरा पर‍िवार आया हुआ है। सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम में उनकी पुत्री अपने चाचा के घर गई थी। काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो स्वजन तलाश करने लगे। देखा तो किशोरी चिल्ला रही थी। बताया कि दो युवक उसे चाचा के घर से लौटते समय रास्ते से मुंह बंदकर उठा लाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ घटनास्थल पर पहुंचे

पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष शहीर सिद्दीकी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

About Post Author