डाक्टर राम मनोहर लोहिया कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

डाक्टर राम मनोहर लोहिया कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में व्यायाम, प्राणायाम एवं योगासन कराया गया जिसमें कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन मंडूकासन, आदि क्रियाओं को नियम पूर्वक कराया गया।
योग शिविर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आज विश्व के 180 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। और उसे अपनाया भी जा रहा है। आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करने जा रहे हैं।
भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 का मुख्य थीम “वसुधैव कुटुंबकम” है जो हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल धरोहर है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि योग हमारे शरीर मन एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है इसलिए हम नियमित रूप से योग पद्धति को अपनाएं और जीवन को स्वस्थ बनाएं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह यशपाल सिंह राजेश सिंह विश्वकर्मा प्रसाद रविंद्र कुमार गोवर्धन पासवान कृष्णानंद पांडेय अमित सिंह वीरेंद्र यादव भूपनाथ तिवारी विनोद यादव विश्राम उपस्थित थे।