सत्यदेव कालेज गाजीपुर में सुंदरकांड का आयोजन

सत्यदेव कालेज गाजीपुर में सुंदरकांड का आयोजन
गाजीपुर जनपद के सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर में शनिवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज की ट्रस्टी सावित्री सिंह एवं सी एम डी डाक्टर आनंद सिंह के द्वारा बजरंग बली का पूजन एवं आरती किया गया। डाक्टर आनंद सिंह ने उपस्थित सभी ब्राह्मण का अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया।
सुंदरकांड के समापन पर आरती हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर
प्रोफ़ेसर आनंद सिंह माता जी सावित्री सिंह,
भानु प्रकाश चतुर्वेदी, डॉक्टर राम चंद्र दुबे प्राचार्य सत्यदेव डिग्री कालेज, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, श्याम भज तिवारी, संजीव मिश्रा, प्रवीण उपाध्याय,बंशीधर उपाध्याय, नवीन उपाध्याय,
मिलन दुबे, सत्यम, वैभव तिवारी, अमित रघुवंशी,राकेश, दिनेश सिंह, अरविंद ओझा,राम जी गिरी गोविंद यादव, गणेश मिश्रा, महातम यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।