June 20, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया

IMG-20230605-WA0005

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया 

गाजीपुर -डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम में मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ0 सानंद सिंह द्वारा अति निर्धन मुसहर बस्ती के परिवारों को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्रांगण में बृहद वृक्षारोपण किया गया।

 


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान विचारक एवं अंत्योदय विचारधारा के प्रतिपादक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास एवं सम्मान नहीं होगा तब तक लोक कल्याण का संकल्प पूरा नहीं होगा।
भारतीय संस्कृति एवं चिंतन में पेड़ पौधे, भूमि, नदी, वायु,पर्वत, महासागर, जड़ी बूटियों को जीवंत माना गया है और वृक्षों, नदियों, पर्वतों की पूजा की जाती है। भारतीय सनातन संस्कृति में मानव प्रकृति प्रेमी है।
सृष्टि की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इसलिए अधिकाधिक मात्रा में हमें वृक्षारोपण का कार्य करके अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमोद कुमार सिंह,सत्येंद्र सिंह, कमलेश यादव,विश्वकर्मा प्रसाद,राजेश सिंह, अमित सिंह,रविंद्र कुमार, गोवर्धन पासवान, उपेंद्र भार्गव, जंगली प्रसाद पटेल उपस्थित थे।

About Post Author