June 23, 2025

यौन शोषण के आरोप में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर पॉस्को के साथ दो एफआईआर

n4941294661682744078484234ddd24b25c311861d3de2c21f48d8a03f291de25a70fe9757d85ff8df2478d

यौन शोषण के आरोप में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर पॉस्को के साथ दो एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वो बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।
एक एफआईआर तो एक नाबालिग खिलाड़ी की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर है, जो कड़े यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, जिसमें जमानत की कोई गुंजाइश नहीं है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले को सक्रियता से आगे बढ़ाएगी।

भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में पुलिस मामला दर्ज करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया। भाजपा सांसद ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने से पहले पहलवानों को मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि मैं अदालत के फैसले से खुश हूं। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी और मैं उनके साथ हर संभव तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। इस देश में अदालत से बड़ा कोई नहीं है। एफआईआर दर्ज करने का आदेश आ गया है। सरकार ने भी कोर्ट में कहा था कि उसे एफआईआर दर्ज करने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं हूं। मैं आदेश का स्वागत करता हूं।

बता दें कि केंद्रीय जांच पैनल का गठन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट 5 अप्रैल को दिया था। लेकिन मंत्रालय ने अभी तक छह सदस्यीय समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया है।

About Post Author