भाजपा नेता आनंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जनपद की समस्याओं से कराया अवगत

पी जी कालेज गाजीपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आई डी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेज के प्रबन्ध निदेशक आनंद सिंह ने लखनऊ में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी ,भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, संघर्षशील और युवाओं के प्रेरणा स्रोत, उत्तर प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी से मिलकर ,जनपद गाजीपुर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ।उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह से जनपद गाजीपुर में आने के लिए विशेष अनुरोध किया।जिसे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने सहर्ष स्वीकार किया।