वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को- आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी

वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को-आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी
आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने बताया की वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को होगा लेकिन भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा और इसके सूतक की भी मान्यता नहीं होगी।
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार को होगा इसी दिन अमावस्या भी है, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इस कारण भारत में सूतक की मान्यता भी नहीं होगी क्योंकि इस दिन वैशाख मास की अमावस्या है तो धर्म कर्म के सभी कार्य किए जा सकेंगे। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ हो जाएगा। यह ऑस्ट्रेलिया और कुछ आसपास के देशों में दिखाई देगा। शास्त्रों की मान्यता है जहां-जहां ग्रहण दिखाई देता है वहां-वहां ग्रहण का सूतक रहता है और ग्रहण से संबंधित सभी धार्मिक मान्यताएं मान्य भी होती हैं। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है। और ग्रहण खत्म होने के बाद समाप्त होता है। 20 अप्रैल के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा। यह सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। अतः किसी भी प्रकार के भ्रामक समाचार से बचें।